6 Rebelled Expelled : धार नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 5 पार्षद BJP से निष्काषित!

पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ काम करने का आरोप!

1214
Countdown Begins
BJP Leaders not Happy

6 Rebelled Expelled : धार नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 5 पार्षद BJP से निष्काषित!

Bhopal : प्रदेश भाजपा ने धार विधानसभा सीट के चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार नीना वर्मा के खिलाफ चुनाव में काम करने के मामले में नगर पालिका अध्यक्ष और चार पार्षदों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

IMG 20231207 WA0067

समझा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में बहुमत पाने के बाद अब पार्टी संगठन ने अब बागियों का साथ देने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवारों का साथ नहीं देने वाले या उनके खिलाफ काम करने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाने लगा। धार में नगर पालिका अध्यक्ष समेत 4 पार्षदों को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित किया है।

भारतीय जनता पार्टी संगठन ने भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने पर धार नगर पालिका अध्यक्ष नेहा बोडा, उपाध्यक्ष मयंक महल सहित चार पार्षदों रवि मेहता, लक्ष्मण पटेल, पूजा जितेंद्र अग्रवाल, छगन परमार, अनिता विशाल सिसौदिया को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्काषित किया है।