7 Crore Question Will be Asked Today : जसकरण से KBC में आज पूछा जाएगा 7 करोड़ का सवाल!

उन्होंने UPSC और KBC की तैयारी एक साथ की, चार साल इंतजार किया!

975

7 Crore Question Will be Asked Today : जसकरण से KBC में आज पूछा जाएगा 7 करोड़ का सवाल!

Mumbai : अमिताभ बच्चन के रियलिटी ‘शो कौन बनेगा करोड़पति’ के 15वें सीजन को पहला करोड़पति मिल गया। पंजाब के जसकरण सिंह ने एक करोड़ जीत लिए और आज वे 7 करोड़ रूपए के सवाल के लिए खेलेंगे। इस बात का पता आज मंगलवार को लगेगा कि वे 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब दे सके या एक करोड़ लेकर गए! 21 साल के जसकरण पंजाब के तरनतारन के छोटे से गांव खालड़ा के रहने वाले हैं।

जसकरण का कहना है कि करीब 2 सप्ताह पहले केबीसी का शूट हुआ था। लेकिन, सोनी-टीवी के नियमों के चलते उन्होंने किसी से इस बात का जिक्र नहीं किया। उनका कहना है कि इस खुशी को दिल में छुपाकर रखना भी बड़ी मुश्किल बात थी। 7 करोड़ के सवाल पर क्या हुआ, इस अभी भी सस्पेंस बरकरार है। इसके लिए दर्शकों को 5 सितंबर की रात 9 बजे तक इंतजार करना होगा।

WhatsApp Image 2023 09 05 at 11.57.43 1

जसकरण का कहना है कि कुछ दिन पहले ही उनके पास टीनी चैनल से फोन आया है कि वो अपने 1 करोड़ जीतने के प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर करना चाहे तो कर सकते हैं। इसके बाद ‘सोनी-टीवी’ ने भी वो प्रोमो टीवी पर दिखाना शुरू कर दिया। टीवी पर अपने बेटे को देखकर घर में खुशी का माहौल है। जसकरण को टीवी पर देखकर नेता, अधिकाऱी भी अब उनके मिलने के लिए घर पर आने लगे।

चार साल तक इस दिन का इंतजार किया

कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया है कि वह पिछले 4 साल से केबीसी में आने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन, हर बार रिजेक्ट हो जाते थे। उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी और अपनी तैयारी जारी रखी! उन्हें जिन सवालों के जवाब नहीं मिलते थे, उसे वह ऑनलाइन ढूंढ़ते थे।

यूपीएससी और केबीसी की तैयारी एक साथ

जसकरण केबीसी के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी में भी जुटे हैं। वे बताते हैं कि कई विषयों के लिए उन्होंने यूपीएससी और केबीसी के लिहाज से एक साथ पढ़ाई की। केबीसी में 1 करोड़ की ईनामी राशि जीतने के बाद अब उनका सपना आईएस बनने का है। उन्होंने तैयारी के लिए कोई कोचिंग नहीं की, बल्कि खुद से ही पढ़ाई की। वे लाइब्रेरी में जाकर किताबों की मदद से तैयारी करते हैं। इसके अलावा कुछ अध्यापकों और प्रोफेसरों की मदद भी वह तैयारी के दौरान लेते रहे हैं।