One Collector of Two Districts : दो जिलों की एक कलेक्टर, ये संभव नहीं, पर ऐसा हुआ!

आखिर राज्य सरकार को ऐसा आदेश क्यों देना पड़ा!

3583

One Collector of Two Districts : दो जिलों की एक कलेक्टर, ये संभव नहीं, पर ऐसा हुआ!

Basti (UP) : यदि नियम की बात की जाए, तो कोई भी आईएएस अधिकारी किसी एक जिले का ही कलेक्टर (डीएम) रह सकता है। वो एक ही समय में दो जिले की कमान नहीं संभाल सकता। लेकिन, यूपी में एक आईएएस ने दो जिलों की कमान संभालकर इतिहास बना दिया। बस्ती जिले में तैनात रहीं और निवर्तमान आईएएस अधिकारी प्रियंका निरंजन का तबादला शुक्रवार को मिर्जापुर कर दिया गया। तबादला आदेश जारी होने के बाद प्रियंका निरंजन ने मिर्जापुर का चार्ज संभाल लिया। इसके बाद दो दिन की छुट्टी लेकर फिर बस्ती में प्रशासनिक काम देखने आ गईं। उनके दोबारा बस्ती आने पर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

WhatsApp Image 2023 09 05 at 11.17.53

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का 4 सितंबर को बस्ती दौरा प्रस्तावित था। इस बीच 2 सितंबर को कलेक्टर (डीएम) की कमान संभाल रहीं प्रियंका निरंजन का तबादला कर दिया। आदेश आने के अगले दिन प्रियंका ने मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी का दर्शन करके पदभार ग्रहण कर लिया। थोड़ी देर बाद मिर्जापुर की डीएम बनी प्रियंका निरंजन को बस्ती में प्रस्तावित राज्यपाल के कार्यक्रम कराने का आदेश आया।

WhatsApp Image 2023 09 05 at 11.17.53 1

प्रियंका निरंजन ने इस आदेश का पालन करते हुए दो दिन की छुट्टी लेकर फिर पुरानी तैनाती वाले जिले बस्ती आकर प्रशासनिक कार्य संभाल लिया। आईएएस प्रियंका निरंजन ने रविवार को अधिकारियों से राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम पर चर्चा की। इससे पहले निवर्तमान कलेक्टर प्रियंका निरंजन का कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। अधिकारियों ने आईएएस प्रियंका निरंजन को विदाई दी! लेकिन, डीएम बस्ती से जाने के बजाए दायित्व का निर्वहन में जुटी रहीं।

जो आदेश मिला उस पर क्या बोलीं प्रियंका

4 सितंबर की सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बस्ती के दौरे पर पहुंची। प्रियंका निरंजन हेलीपैड पर अधिकारियों के साथ राज्यपाल का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की अगुवाई करती नजर आईं। राज्यपाल के पूरे कार्यक्रम को निवर्तमान कलेक्टर (डीएम) प्रियंका निरंजन लीड करती नजर आईं। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर दो-दो जिले की कमान आईएएस अधिकारी प्रियंका निरंजन ने कैसे और क्यों संभाली? इस सवाल का जवाब भी मिर्जापुर की नई डीएम बनी प्रियंका निरंजन ने ही दिया। उन्होंने बताया कि राज्यपाल के कार्यक्रम का एसीएस होम ने गेस्ट अफसर बनाकर भेजा है। लिखित या मौखिक आदेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि एसीएस होम का फोन आया था।

बस्ती जिले के प्रभारी डीएम राजेश प्रजापति से सवाल किया गया कि तबादला होने के बाद आईएएस प्रियंका निरंजन बस्ती जिले में फिर कैसे काम कर रही हैं? उन्होंने कहा कि शासन ने प्रियंका निरंजन को राज्यपाल के कार्यक्रम में रहने के लिए कहा है। इस तरह यूपी कैडर की तेजतर्रार आईएएस अफसर ने एक साथ दो-दो जिले की कमान संभालने का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।