WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत, 32 घायल, मंदिर के मलबे में अभी भी कई के दबे होने की आशंका

7

महाराष्ट्र के परभणी हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत,32 घायल, मंदिर के मलबे में अभी भी कई के दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र के परभणी जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान में आज शनिवार (20 जून) को बड़ा हादसा हो गया. प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के गर्भगृह के सामने निर्माणाधीन सभा मंडप (असेंबली हॉल) की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि 32 जख्मी हुए हैं. घायलों का इलाज जारी है.जानकारी के अनुसार, इस हादसे के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे. हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया. शनिवार होने की वजह से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं. कई एंबुलेंस मौके पर मौजूद हैं. मेडिकल टीमें भी तैनात की गई हैं.

युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है. मलबे में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. हादसे में जख्मी हुए श्रद्धालुओं के इलाज के लिए परभणी जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक रूप से हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है.ज़िला प्रशासन और पुलिस अधिक भी  मौके पर पहुंच गए हैं.

  मंत्री मेघना बोर्डिकर ने डीएम और एसपी से किया संपर्क

हादसे के बाद परभणी की  मिनिस्टर मेघना बोर्डिकर ने पूरी घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है और स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही हैं. उन्होंने डीएम और एसपी से संपर्क किया है और उन्हें तुरंत सभी जरूरी राहत उपकरण और क्रेन मौके पर भेजने का निर्देश दिया. इसी तरह, NCP विधायक राजेश विटेकर और ज़िले के अन्य प्रमुख नेताओं ने भी प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया है और उन्हें बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है.