इंदौर में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 9 आरोपी जिलाबदर, DM द्वारा आदेश जारी

41
Dewas DM's Action

इंदौर में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 9 आरोपी जिलाबदर, DM द्वारा आदेश जारी

इंदौर: इंदौर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिवम वर्मा ने अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 9 आरोपियों को जिलाबदर किया है। इस संबंध में जारी आदेशानुसार आरोपियों को छ:-छ: माह के लिये जिलाबदर किया गया है। उक्त सभी अपराधियों के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में अनेक अपराधिक प्रकरण दर्ज है।

जिला बदर आरोपियों में मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिट्टी फोड़ा निवासी धर्मपाल उर्फ धनपाल पिता देवकरण सिंगारे, ग्राम खुर्दा निवासी रितिक पिता घनश्याम जयसवाल, ग्राम अम्बाड़ा सागलाखली निवासी जमनालाल पिता नारायण कटारे, ग्राम गोलखेड़ा निवासी सारंग पिता बोंदर गावड़, किसान मोहल्ला ‍निवासी पम्मी उर्फ निजीत्व पिता परसराम जाट और बसौड़ मोहल्ला निवासी अभि उर्फ अभिषेक पिता अशोक मेढ़ा सम्मिलित है।

इसी प्रकार महू थाना क्षेत्र मोती महल टॉकिज निवासी पप्पू उर्फ मोहम्मद मुकीम पिता असलम (भंगारवाला), पत्ती बाजार महू ‍निवासी अजहर नूर पिता ईस्माईल नूर और कंचन विहार खान कॉलोनी निवासी मुदस्सर खान पिता गोहर खान शामिल है।