’जनसुनवाई में 90% दिव्यांग हितग्राही को मिली इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल!

41

’जनसुनवाई में 90% दिव्यांग हितग्राही को मिली इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल!

कलेक्टर की संवेदनशील पहल से समीर डामोर को मिला आवागमन का नया सहारा!

राजेश सोनी की रिपोर्ट!

झाबुआ : जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई एक बार फिर जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद लेकर आई। जनसुनवाई में ग्राम खरडु बड़ी तहसील रामा निवासी 90% दिव्यांग समीर पिता मानसिंह डामोर ने आवेदन प्रस्तुत कर दैनिक आवागमन में हो रही परेशानियों से अवगत कराया।

हितग्राही ने बताया कि शारीरिक दिव्यांगता के कारण उन्हें अपने दैनिक कार्यों, उपचार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने शासन से सहायता प्रदान किए जाने की मांग की।

WhatsApp Image 2026 05 12 at 19.01.35

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने प्रकरण को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश उपरांत सामाजिक न्याय विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए श्री समीर डामोर को बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल मिलते ही खिल उठे हितग्राहियों के चेहरे। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा वे अपने दैनिक कार्य अधिक सहजता एवं आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगे।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता हैं!