WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Employees Missing From Offices : प्रवासी सम्मेलन के बहाने सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा!

कर्मचारी गायब, जिनको दफ्तरों में बैठना था, वे भी नदारद हो गए! 

659

Employees Missing From Offices : प्रवासी सम्मेलन के बहाने सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा!

Indore : नगर निगम, कलेक्टोरेट और शहर के लगभग सभी सरकारी दफ्तरों में तीन दिन से सन्नाटा है। अधिकारियों की ड्यूटी प्रवासी भारतीय सम्मेलन की व्यवस्था में लगी हुई है। इसलिए वे कार्यालयों में मौजूद नहीं है। इस बात की जानकारी आम लोगों को भी होने से वे भी इन कार्यालयों की ओर रूख नहीं कर रहे।

शहर के ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में 8 से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस समारोह के लिए प्रशासन-नगर निगम सहित लगभग सभी विभाग इसकी तैयारियों में कई सप्ताह से लगे हैं। वर्तमान में सम्मेलन चल रहा है और देश के साथ ही विदेशों से भी प्रवासी मेहमान इन दिनों शहर में हैं। ऐसे में उनकी आवभगत में लगभग सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लगे हैं। किसी भी विभाग के कर्मचारी-अधिकारी इन मेहमानों की खातिरदारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता।

लोग भी नहीं आ रहे  

दिनभर आम लोगों की आवाजाही से चहल-पहल मचने वाला कलेक्टोरेट और नगर निगम जैसे कार्यालयों में गिनती के लोग पहुंच रहे हैं। इनमें भी वे लोग हैं, जो जिन्हें सम्मेलन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। शहर और आस-पास के लोगों को सम्मेलन के बारे में सभी जानकारी है, इसलिए वे जरूरी काम होने के बाद भी इन कार्यालयों की और रूख नहीं कर रहे। इससे दिनभर चहल-पहल वाले दफ्तरों के गलियारों में सन्नाटा है।

ड्यूटी नहीं वे भी गायब 

लगभग सभी सरकारी विभागों के कर्मचारी और अधिकारियों की ड्यूटी प्रवासी भारतीय सम्मेलन में लगी हुई है। इसके बाद भी ऐसे बहुत से कर्मचारी और अधिकारी हैं, जिन्हें सम्मेलन में तैनात नहीं किया गया है। उन्हें कार्यालयों में ही रहने के निर्देश मिले हैं, लेकिन वे भी कार्यालयों में पदस्थ नहीं है। वे भी सम्मेलन में होने का बहाना बना रहे हैं।