
सप्तक म्यूजिकल ग्रुप के बेनर तले आयोजित संगीत निशा में गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया!
Ratlam : शहर के नवश्रृंगारीत ऐतिहासिक गुलाब चक्कर में जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में सप्तम म्यूजिकल ग्रुप के बेनर तले बुधवार को संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं सिंगर शिव त्रिलोकचंदानी रहें। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्रीमती सीमा अग्निहोत्री थी। संगीत संध्या में तकरीबन 20 से अधिक गायक कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि शिव त्रिलोकचन्दानी का नाम शहर के लोगों के लिए विशिष्ट लोगों की सूची में शुमार हैं उनका सभी सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों में हमेशा योगदान रहता हैं अपनी गायकी की दुनिया में उत्कृष्ट आवाज से प्रस्तुति देकर माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इस संगीत निशा में 20 से अधिक गायक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

विशिष्ट अतिथि श्रीमती सीमा अग्निहोत्री ने सप्तक म्यूजिकल ग्रुप की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने और प्रतिभाओं को मंच देने का एक सुंदर माध्यम है तथा सप्तक का यह प्रयास सराहनीय हैं। संगीत संध्या में समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहें। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा और बढ़ाई। उन्होंने कलाकारों के उत्साह, मंच की सकारात्मक ऊर्जा तथा संगीत के माध्यम से समाज को जोड़ने के इस प्रयास की सराहना की और ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
संगीत संध्या में अजय श्रीवास्तव, श्रीमती अरुणा सोनी, दिलीप सोनी, दिलावर सिंगोड, हिम्मत कुमावत, किशोर शाकारवाल, परमजीत कौर, पियूष निगम, श्रद्धा बर्वे, प्रज्ञा विजयवर्गीय, राजेश वर्मा, रमन जैन, सूरज बरवाल, अनीता शर्मा, चिरंजीव शर्मा, बीएल परमार, दीपेश त्रिवेदी, महेश गोमे, विजय सोजनी, पूजा भावसार, प्रियांशी सिंगोड, रोशनी गावंडे, सुनील निरंजनी, विपिन शर्मा सहित सभी कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रत्येक प्रस्तुति ने दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की और पूरे वातावरण को सुरमय बनाए रखा।
संगीत संध्या के दौरान सुनील निरंजनी ने आयोजन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि कुछ कलाकार ऐसे भी रहें जिन्हें पूर्व आयोजनों में अपेक्षित अवसर नहीं मिल पाया था। सप्तक ने कलाकारों की भावनाओं को समझते हुए इस आयोजन में अधिकाधिक कलाकारों को मंच देने और उनकी प्रतिभा को सम्मान देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि सप्तक का उद्देश्य कलाकारों को अवसर, सम्मान और प्रस्तुति का मंच उपलब्ध कराना है। संचालन मनीष बारोड़ ने किया तथा अंत में सभी कलाकारों, अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त किया!





