Inauguration of GSI : PM ने कहा ‘MP अजब है, गजब है और सजग भी!

कई बड़े उद्योपतियों ने निवेश के प्रस्ताव दिए 

504

Inauguration of GSI : PM ने कहा ‘MP अजब है, गजब है और सजग भी!

   Indore : आज से दो दिन की ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट (GSI) शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समिट का वर्चुअली उद्घाटन किया। मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मप्र की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। मप्र आस्था, आध्यात्म से लेकर पर्यटन, स्किल और एजुकेशन में ‘अजब भी है, गजब भी है और सजग भी है।’
ये समिट तब हो रही है जब भारत की आजादी का अमृत काल शुरू हो चुका है। हम सभी मिलकर विकसित भारत के निर्माण के लिए जुटे हुए हैं। जब हम विकसित भारत की बात करते हैं तो ये हमारा सिर्फ एस्पीरेशन नहीं बल्कि हर भारतीय का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व के कई देशों से बहुत अच्छी स्थिति में है। भारत इस साल जी-20 ग्रुप में भी बढ़ती हुई इकॉनोमी वाला देश है। एक ताजा सर्वे में बताया गया कि विश्व के ज्यादातर इनवेस्टर्स भारत को पसंद कर रहे हैं। भारत इज ऑफ लिविंग एंड इज ऑफ बिजनेस पर काम कर रहा है।

WhatsApp Image 2023 01 11 at 1.29.24 PM 1
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक निर्णायक सरकार, सही नीयत से चलने वाली सरकार विकास को गति देकर दिखाती है। विकास के लिए सभी फैसले उतनी ही तेजी से लिए जाते हैं। आपने भी देखा है हमने बीते 8 वर्षों में रिफॉर्म की स्पीड को बढ़ाया है। बैंकिंग सेक्टर में रिकैपिटलाइजेशन और गवर्नर से जुड़े रिफार्म हो, जीएसटी के रूप में वन नेशन वन टैग जैसा सिस्टम बनाना हो, छोटी-छोटी गलतियों को रिकमलाइज करना हो, ऐसे कई रोड़े हमने इनवेस्टमेंट के नजरिए से हटाए हैं।
आज का नया भारत अपने प्राइवेट सेक्टर की ताकत पर भी भरोसा करते हुए आगे बढ़ रहा है। हमने डिफेंस, माइनिंग और स्पेस जैसे अनेक स्ट्रटेजिक सेक्टर्स को भी प्रावइेट सेक्टर्स के लिए खोल दिया है। दर्जनों लेबर लॉज को फोर कोड्स में समाहित करना भी अपने आप में बहुत बड़ा कदम है। कम्पलाइजेशन के बोझ को कम करने के लिए केंद्र और राज्य दोनों के स्तर पर अभूतपूर्व प्रयास चल रहे हैं। बीते कुछ समय में करीब 40 हजार कम्पलाइजेशन को हटाया जा चुका है।

WhatsApp Image 2023 01 11 at 1.29.26 PM

मध्यप्रदेश की उभरता हुआ हीरा कहा
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी इन्वेस्टर्स समिट को वर्चुअल संबोधित किया। पीयूष गोयल बोले कि मध्यप्रदेश भी हमारा एक उभरता हुआ हीरा है और मेरा पूरा विश्वास है, अटूट विश्वास है मप्र आगे चलकर देश की अर्थव्यवस्था को गति भी देगा। नए-नए अवसरों के साथ उद्योग जगत को आमंत्रण भी करेगा। मध्यप्रदेश के लिए यह सही समय है। इनवेस्टर्स के लिए यह अच्छा समय है। मध्यप्रदेश तेजी से ग्रोथ कर रहा है।

स्वागत में पलक-पावड़े बिछाए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आप सभी का हृदय से स्वागत करता हूं। मप्र ने पलक पावड़े बिछाकर आपका स्वागत किया है। मांडने बने हैं, रोशनी से शहर सजा है। मैं प्रदेश की जनता की ओर से सभी का स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल और मप्र के मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्यमंत्री ने गयाना के राष्ट्रपति इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी का स्वागत किया।

WhatsApp Image 2023 01 11 at 1.29.27 PM

मध्यप्रदेश की मंच से सराहना
टाटा समूह के एन चंद्रशेखर ने कहा कि हम मध्यप्रदेश में विभिन्न सेक्टर्स में इन्वेस्ट करने को लेकर विचार कर रहे हैं। फोर्ड ग्रुप के चेयरमेन बोले कि एमपी को अब ‘मॉडल प्रदेश’ कहा जाए तो गलत नहीं होगा। फोर्ड मोटर्स ग्रुप के चेयरमेन फिरोदिया ने कहा कि मेरा और मेरा उद्योग का मप्र से 35 वर्ष से संबंध है। जब हम यहां आए तो भारत सरकार ने जबरन भेजा था। पहले 15 वर्ष कठिन थे। न पानी था, न बिजली। सरकार की ओर से सुनवाई नहीं होती थी। अब मप्र बदल गया है। मप्र का जो उत्कर्ष हुआ उसके कई कारण हैं। मप्र के संस्कार और समाज मेरी दृष्टि से भारतीय मूल्यों से समृद्ध है।
फिरोदिया ने कहा कि दूसरी बात प्लेस है। मप्र सेंट्रल में है। जैसे भारत बढ़ेगा, मप्र भी बढ़ेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर भी जरूरी है। ये मप्र में सुधरा है। पॉलिसीज सरकार किस तरह से इसे देखती है। ये भी देखना जरूरी है कि एम्प्लायमेंट स्टेबल है क्या? यहां की ब्यूरोक्रेसी ने भी उद्योग की तरफ आस्था से देखा और मदद करती है। तीसरी बात यह कि मध्यप्रदेश को एमपी कहते हैं। मेरे मन में एक बात है कि मध्यप्रदेश को मॉडल प्रदेश कहा जाए। इसका नाम बदला जाए। यहां जो हुआ है वो मॉडल ही है।

हिस्सा लेने वाले उद्योगपति
कुमार मंगलम बिड़ला, चेयरमैन आदित्य बिड़ला ग्रुप, नोयल एम टाटा, चेयरमैन टाटा इंटरनेशनल, प्रणव अडानी, एमडी अडानी ऑइल एग्रो एंड गैस, संजीव पुरी, सीएमडी, आईटीसी, संजय किर्लोस्कर, सीएमडी, किर्लोस्कर ब्रदर्स, अजय पिरामल, पिरामल इंटरप्राइजेस, संजीव बजाज, सीएमडी, बजाज फिनसर्व, राघवपत सिंघानिया, एमडी, जेके सीमेंट, संजीव मेहता, सीएमडी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नादिर गोदरेज, गोदरेज इंडस्ट्रीज, अभय फिरोदिया, चेयरमैन, फोर्स मोटर्स, पुनीत डालमिया, एमडी डालमिया भारत ग्रुप, एसएन सुब्रमनियम, सीएमडी, एलएंडटी, एम ए युसूफ अली, सीएमडी, लूलू ग्रुप, राकेश भारती मित्तल, वाइस चेयरमैन, भारती इंटरप्राइजेस, डॉ. नरेश त्रैहान, चेयरमैन मेदांता ग्रुप।