WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Iran Israel Tensions : भारत की हवाई सेवा प्रभावित, सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द

375

Iran Israel Tensions: भारत की हवाई सेवा प्रभावित, सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द

नई दिल्ली:ईरान और अमेरिका के जारी युद्ध का असर अब हवाई सेवाओं पर भी साफ नजर आने लगा है. मध्य पूर्व की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिसका सीधा असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखने को मिल रहा है. भारत से मिडिल ईस्ट जाने वाली कई फ्लाइट्स या तो रद्द कर दी गई हैं या उनके समय में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

मुंबई एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में यात्री फ्लाइट कैंसिलेशन और डिले की वजह से परेशान हैं. कई यात्रियों को बिना किसी पूर्व सूचना के अपनी उड़ान रद्द होने की जानकारी मिली, जिसके बाद एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यात्री काउंटरों पर जानकारी लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए.

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर सिर्फ स्थानीय नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर दिखाई दे रहा है. कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस सुरक्षा कारणों से अपने रूट बदल रही हैं या सेवाएं अस्थायी रूप से रोक रही हैं. इसका असर बिजनेस ट्रैवल, नौकरीपेशा लोगों और पारिवारिक यात्राओं पर भी पड़ रहा है.

यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट रद्द होने की स्थिति में उन्हें न तो समय पर स्पष्ट जानकारी मिल पा रही है और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की ठोस जानकारी दी जा रही है. ऐसे में लोग असमंजस की स्थिति में हैं और लगातार अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. स्थिति सामान्य होने तक यात्रियों को सतर्क रहने और यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट स्टेटस की जांच करने की सलाह दी जा रही है.

.