
पढ़ना जारी रखें

ऑटो रिक्शा प्रीपेड बूथ से श्रद्धालु व नागरिकों को बहुत लाभ होगा, अमूमन कई बार श्रद्धालुओ को ऑटो रिक्शा आदि के लिए भटकना पड़ता था, वही ज्यादा किराया राशि मांगने की शिकायते भी आधिकारियों को मिलती थी । इस व्यवस्था से यात्रियों को निर्धारित किराए में सुरक्षित यात्रा करने की व्यवस्था मिलेगी ही वही ऑटो चालकों को एक प्लेटफार्म भी मिलेगा, इसके साथ साथ शहर के लिए सुरक्षित व सुदृढ परिवहन व्यवस्था भी स्थापित होगी । आने वाले समय में इन बूथों की संख्या जरूरत के हिसाब से और भी बढ़ाई जाएगी ।
इस नवीन व्यवस्था के शुभारंभ अवसर पर प्री पैड बूथ की सेवा लेने वाले प्रथम पर्यटक, प्रथम पंजीयन कर्ता व प्रथम ऑटो चालक को बाबा महाकाल का प्रसाद किया गया एवम् दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान करते हुए शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर सहायक प्रशासक लोकेश चौहान, सहा. प्रशा. अधिकारी आर के तिवारी, यातायात पुलिस के अधिकारी सहित आम श्रद्धालू एवं पत्रकारगण आदि उपस्थित रहे ।