WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

उत्तरी राज्यों में सात दिनों तक बारिश और हिमपात

MP में उत्तरी भाग को छोड़ कल से ठण्ड में कमी

WhatsApp Image 2023 01 17 At 7.41.51 AM 1

उत्तरी राज्यों में सात दिनों तक बारिश और हिमपात

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तरी राज्यों में सात दिनों तक बारिश और हिमपात की सम्भावना
मध्य प्रदेश में उत्तरी भाग को छोड़कर कल से ठण्ड में कमी आने लगेगी

दक्षिण अटलान्टिक महासागर से चल रहा विक्षोभ ब्राज़ील और अरब सागर से होकर भारत में सीधे पंजाब, हिमांचल और कश्मीर की तरफ रुख कर रहा है। सम्भावना है कि कल से कश्मीर, लद्दाख और हिमांचल में मौसम बादल, बारिश और हिमपात में बदलेगा जो आगामी एक सप्ताह तक चलंने की सम्भावना है। इसका असर तीन से चार दिन में पंजाब, हरियाना, देहली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश तक होगा जहाँ बादल और बारिश की सम्भावना अगले कुछ ही दिनों में बनने वाली है। अगले सप्ताह तक बिहार में भी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में तीन दिन बाद बादल छाएंगे संभवतया कुछ हिस्सों में अगले सप्ताह में मावठा गिरने की सम्भावना बन रही है। प्रदेश में ठण्ड का असर कल से कम होने लगेगा। इंदौर, भोपाल में तीन दिन बाद से तापमान में बढ़ोतरी होगी। लेकिन उत्तरी भाग में ठण्ड का क़हर अभी कुछ दिन जारी रहेगा।

दक्षिण राज्यों में बादलों का असर बढ़ेगा, अगले सप्ताह हो सकती है बारिश।