Assembly Election : आज दोपहर तीन राज्यों के चुनाव की घोषणा!   

चुनाव आयोग मेघालय-त्रिपुरा-नागालैंड चुनाव की तारीख बताएगा!

623

Assembly Election : आज दोपहर तीन राज्यों के चुनाव की घोषणा!   

New Delhi : नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग आज एलान करेगा। आयोग त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान करेगा। इसके लिए दोपहर 2:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस होगी।

पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2023 में समाप्त हो रहा है। नागालैंड में 12 मार्च, मेघालय में 15 मार्च और त्रिपुरा में 22 मार्च को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है तो वहीं, मेघालय और नागालैंड में भाजपा गठबंधन की सरकार चल रही है।

त्रिपुरा विधानसभा में बीजेपी ने पिछले चुनाव (2018) में 35 सीटें जीती थी। कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली। सीपीएम के पास 16 और आईपीएफटी को 8 सीटें मिली थी। नागालैंड विधानसभा में एनडीपीपी को 42, भाजपा को 12, एनपीएफ को 4 और अन्य को 2 सीट मिली थी। मेघालय विधानसभा में कांग्रेस को 21, एनपीपी को 19, बीजेपी को 2 और यूडीपी 6 और अन्य को 11 सीटें मिली थी।