IAS Transfer: ग्वालियर, उज्जैन और खरगोन के कलेक्टर बदले, देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी!

1321

IAS Transfer: ग्वालियर, उज्जैन और खरगोन के कलेक्टर बदले, देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी!

 

Bhopal : मध्यप्रदेश में रविवार देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई। कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए। ग्वालियर, उज्जैन और खरगोन समेत कई कलेक्टरों को बदल दिया गया।

रविवार देर रात हुई प्रशासनिक सर्जरी में करीब एक दर्जन आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ। इसमें कई जिलों के कलेक्टर शामिल हैं। ये सभी अपने जिलों में कई सालों से जमे थे। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से तबादले की सूची जारी हो गई है। ग्वालियर और उज्जैन के भी कलेक्टर बदल दिए गए। इसे चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा के चुनाव हैं।

IMG 20230130 WA0001

IMG 20230130 WA0002

2010 बैच के आईएएस अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह को ग्वालियर कलेक्टर के पद से हटाकर मुख्यमंत्री का अपर सचिव बनाया गया। उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम बनाया गया। 2010 बैच के आईएएस अक्षय कुमार सिंह ग्वालियर के नए कलेक्टर होंगे। वे अभी शिवपुरी में कलेक्टर के पद पर थे। वहीं, 2011 बैच के आईएएस रविंद्र कुमार चौधरी को शिवपुरी कलेक्टर बनाया गया।

बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा अब खरगोन कलेक्टर होंगे। डॉ फटिंग राहुल हरिदास बड़वानी के नए कलेक्टर होंगे। 2012 बैच के आईएएस कुमार पुरुषोत्तम उज्जैन के नए कलेक्टर होंगे। अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीना का भी तबादला हो गया है। वे राज्य शासन में उपसचिव होंगी। 2014 बैच के आईएएस आशीष वशिष्ठ अनूपपुर के नए कलेक्टर होंगे। वहीं, 2014 बैच से आईएएस क्षितिज सिंघल को सिवनी का नया कलेक्टर बनाया गया।

कुछ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में कुछ और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और उज्जैन में आशीष सिंह बहुत दिन से जमे हुए थे।