Stunt VDO : मॉल में स्टंट का वीडियो बनाने वाले को पुलिस ने पकड़ा!

दोस्त को भी पुलिस ने पकड़ा, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई!

906
Stunt VDO

Stunt VDO : मॉल में स्टंट का वीडियो बनाने वाले को पुलिस ने पकड़ा!

इंदौर। यहां के एक शॉपिंग मॉल में एक यूट्यूबर को स्टंट करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उस पर प्रतिबंधात्मक धाराओं मे केस दर्ज कर लिया है। डिलीवरी बॉय का काम करने के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट करता था। युवक शॉपिंग मॉल में रेलिंग से कूदने का वीडियो बना रहा था।

विजय नगर क्षेत्र के एक शॉपिंग मॉल में राजेश कुमार मेहरवार नाम का युवक अजीब हरकत करते हुए रेलिंग से कूदकर वीडियो बना रहा था। पुलिस को यह जानकारी लगने पर वो मौके पर पहुंची और पुलिस आरोपी राजेश को पकड़कर थाने ले आई।

युवक मॉल की रेलिंग पर स्टंट करते वक्त अपनी जान जोखिम में डालकर वीडियो बना रहा था। युवक पर पुलिस में धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। विजय नगर के टीआई रवीन्द्र गुर्जर ने बताया कि आरोपी डिलीवरी बॉय है। वह मॉल में कूदने जैसे स्टंट कर रहा था। इसलिए उस पर कार्रवाई की गई। उसके दोस्त को भी इसमें आरोपी बनाया गया है।

Attack on Kailash Kher : म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान कैलाश खेर पर हमला!