Marry with Granddaughter : इस दादा ने पोती के साथ जो किया वो गजब बात!  

राज तो तब खुला जब फैमिली एल्बम में पोती ने एक फोटो देखा!

1149

Marry with Granddaughter : इस दादा ने पोती के साथ जो किया वो गजब बात!  

Miami (Florida) : 68 साल के दादा ने अपनी ही 24 साल की पोती से शादी कर ली। ऑनलाइन डेटिंग साइट से दोनों की मुलाकात हुई, फिजिकल रिलेशन बने। इसके बाद जब लड़की प्रेग्नेंट हुई तो दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। हालांकि, तब तक दोनों को पता ही नहीं था कि वे दोनों दादा-पोती हैं।

यह घटना अमेरिका में फ्लोरिडा के मियामी की है। 7 साल पहले 2016 की बात है जब 68 साल के अरबपति शख्स और 24 साल की लड़की में प्यार हो गया। दोनों ने शादी भी कर ली। लेकिन, उनकी जिंदगी में तब भूचाल तब आया, जब फैमिली एलबम पर उनकी नजर पड़ी। तस्वीर देखते ही लड़की ने बताया कि फोटो में मौजूद शख्स उसका पिता है। बुजुर्ग शख्स के होश ही उड़ गए, उसने बताया कि वह उसका बेटा है। 68 साल के बूढ़े की पहले 2 शादियां हुई थी। दूसरी बीवी को तलाक देने के बाद उसे लॉटरी में अरबों रुपए मिल गए।

अंग्रेजी वेबसाइट The Sun ने अपनी इस न्यूज़ में इस बूढे खरबपति का नाम नहीं बताया। लॉटरी में अरबों रुपए जीतने के बाद वो अपने लिए एक पार्टनर की तलाश कर रहा था। इसी क्रम में ऑनलाइन डेटिंग साइट पर दोनों टकरा गए। 24 साल की लड़की ने ऑनलाइन डेटिंग साइट पर बूढ़े को बताया कि वह जैक्सनविले की रहने वाली है।

उसे घरवालों ने बाहर निकाल दिया। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। लड़की प्रेग्नेंट हुई और दोनों ने शादी कर लिया। अचानक 3 महीने बाद फैमिली एलबम देखते हुए लड़की चौंक गई। उसके हस्बैंड के साथ उसका पिता भी तस्वीर में मौजूद था। बाद में पता चला कि लड़की ने गलती से अपने ही दादा से प्रेग्नेंट हो गई और शादी भी कर ली।

पोती से शादी करने वाले बूढे ने कहा था कि दोनों का तलाक लेने का इरादा बिल्कुल नहीं है। बूढ़े के मुताबिक, 2 असफल शादियों के बाद वह किसी तीसरे रिलेशन में आना ही नहीं चाहता था। वहीं, 24 साल की लड़की ने कहा कि हर जोड़ा किसी न किसी मायने में स्पेशल और औरों से अलग होता है। हमारा भी ऐसा ही है। हमारे बीच काफी मजबूत बॉन्ड है। ऐसे में हम अलग होने के बारे में सोच भी नहीं सकते।