EOW Raid : निगमकर्मी के यहाँ करोड़ों की संपत्ति मिली

968

Indore : आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने इंदौर नगर निगम (IMC) के लेखा विभाग में पदस्थ राजकुमार साल्वी के यहाँ छापा मारकर एक करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की। आय से अधिक संपत्ति मामले में शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। राजकुमार सालवी के अंबिकापुर स्थित मकान पर छापामार कार्रवाई जारी है। अनुमान है कि संपत्ति करोड़ों की हो सकती है।

छापामारी की कार्रवाई के दौरान तीन प्लॉट और सीता कॉलोनी में एक फ्लैट के दस्तावेज EOW ने जब्त किए। निगम में कार्यरत कर्मचारी के घर में एक लक्जरी कार और बैंक खातों से अकूत धन संपत्ति की जानकारी मिली। EOW ने निगमकर्मी के तीन ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Image 2021 10 28 at 5.15.00 AM

EOW के DSP अजय जैन (Ajay Jain) के मुताबिक 1997 से नगर निगम की लेखा विभाग में पदस्थ राजकुमार सालवी के घर सहित अन्य स्थानों पर छापा मार कार्रवाई के दौरान सोने चांदी के आभूषण सहित एक करोड़ से अधिक की संम्पति के कागजात और ब्योरा मिला है।

वास्तविक जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मिल पाएगी। 1997 से 2015 तक नगर निगम इंदौर के लेखा विभाग पदस्थ अस्थाई कर्मचारी राजकुमार साल्वी 2016 में स्थायी कर्मचारी के रूप में नियुक्त हुआ था। शिकायत मिली थी कि उसके पास आय से अधिक संपत्ति है। इस शिकायत के बाद EOW ने छापा मारा तो चल अचल संपत्ति की कीमत करोड़ों में पाई गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि करीब 24 साल तक औसत 20 हजार रुपए प्रति माह कमाने वाले निगम कर्मचारी ने कितनी गड़बड़ी की होगी।