RDA के संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा किया अभिनंदन!

57

RDA के संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति द्वारा किया अभिनंदन!

Ratlam : शहर के गौशाला रोड स्थित श्री राम गोपाल मंदिर परिसर में सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में रतलाम विकास प्राधिकरण के संपूर्ण संचालक मंडल का श्री सनातन धर्म सभा एवं महादेव रूद्र यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा अपनी ही संस्था के अनेक सदस्यों का इस संचालक मंडल में शामिल होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आत्मीय अभिनंदन कर सम्मान किया गया। प्रारम्भ में श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति अध्यक्ष अनिल झालानी ने अतिथियों का सनातन धर्म सभा की और से स्वागत की कडी में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि प्राधिकरण की गतिविधियों इसके पूर्व इतिहास इसकी उपलब्धियां तथा इसके गठन के संबंध में इसके उद्देश्य एवं भावना तथा पूर्व की विकास योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए आशा व्यक्त की कि रतलाम के विकास की विभिन्न इकाइयों के साथ मिलकर समन्वय स्थापित करके एक सुंदर स्वच्छ एवं विकसित रतलाम की कल्पना को विकास प्राधिकरण का यह नया संचालक मंडल कामयाब करेगा यह संचालक मंडल जमीन से जुडा है आमजन से जुडा होकर के शहर के समस्त योजनाओं को सुचारू रूप से सम्पन्न करेगा।

IMG 20260512 WA0186

झालानी ने बताया कि रतलाम विकास प्राधिकरण वह संस्था हैं जो शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास मास्टर प्लान के माध्यम से लागू कर आमजनों को आवास तथा नागरिक सुविधा उपलब्ध कराने को सेवा का लक्ष्य लेकर कार्य करता हैं। संचालक मंडल का युवा और ऊर्जावान नेतृत्व समन्वय से काम कर शहर के विकास की नई गाथा लिखेगा। नवीन संचालन मंडल के गठन से शहर के आम नागरिकों को में आशा और उम्मीद जगाई है। ट्रिपल इंजन सरकार में अब यह चौथा एक और इंजन जुड चुका है जिससे शहर के विकास को ओर गति मिलेगी। उक्त आशा एवं भावना उपस्थित अतिथियों से श्री झालानी ने आमजन की ओर से व्यक्त की।

IMG 20260512 WA0187

प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने शहर की भावी योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की आर्थिक रूप से सक्षम वर्ग तो अपने आवास की समुचित व्यवस्था कर लेता है किंतु आवश्यकता इस बात की है कि सर्वहारा वर्ग के लिए कम लागत के अफॉर्डेबल हाउस बनाकर के उन्हें आशा प्रदान करना ही हमारी सच्ची सेवा होगी और विकास प्राधिकरण इस दिशा में कार्य करेगा।

 

उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी ने भावुकता भरे संबोधन में कहां की इस आयोजन को अभिनंदन नहीं आशीर्वाद समारोह कहा जाना चाहिए क्योंकि जिन लोगों द्वारा हमें अभिनंदन किया जा रहा हैं वास्तव में वह हमारे आशीर्वाद दाता तथा मार्गदर्शक हैं जिनके सामने हमने राजनीति का क, ख, ग, सीखा है और उनसे समाज सेवा में कदम रखने का प्रशिक्षण लिया है उन सबको मैं आज यहां पर नमन करते हुए उनसे आशीर्वाद चाहते है कि हम आपके मार्गदर्शन से अच्छे कार्य कर सकें।

 

अपने संक्षिप्त सम्बोधन में उपाध्यक्ष गोविंद काकानी ने अपने राजनीतिक जीवन में और सामाजिक जीवन में सभी उपस्थित जनों का हर संभव सहयोग मिलते रहने पर आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की की जो ऊर्जा प्रेरणा हमें पूर्व में मिलती रही है वह आगे भी मिलती रहे ताकि हम शहर वासियों के सपनों को साकार कर सके और इस शहर के विकास की गति को आगे बढा सके। संचालक मण्डल के अन्य सदस्य राजेन्द्र सिंह गोयल, श्रीमती राखी व्यास, धीरज व्यास, राजेन्द्र मौर्य, श्रीमती किरण महावर का अंगवस्त्र/दुपट्टा ओडाकर तथा श्री शंकराचार्य जी की तस्वीर भेंट कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक एवं सनातन धर्म सभा के पूर्व अध्यक्ष कोमल सिंह राठौर द्वारा की गई। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य उपाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा, सचिव नवनीत सोनी, वरिष्ठ सदस्य पंडित रामचंद्र शर्मा, बंसीलाल शर्मा, गोपाल जवेरी, लालचंद टाक, महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती रजनी व्यास, श्रीमती तारा देवी सोनी, हंसा व्यास, पार्षद विशाल शर्मा, विजय सिंह चौहान, रमेश सोनी (पत्रकार एवं समाजसेवी) पंडित संजय ओझा, पंडित राजेश उपाध्याय, जनक नागल, रमेश गर्ग, बसंत पंड्या, दिनेश दवे, अरविंद सोनी, दिनेश वाघेला, डॉ. ईश्वर बौराना, शिवपाल छपरी, बीके माहेश्वरी, नारायण राठौर, सतीश राठौर, सतीश भारतीय, जुगल पंड्या, नरेंद्र जोशी, शैलेंद्र तिवारी, महेश बाहेती, अनिल पुरोहित, राधावल्लभ पुरोहित, चेतन शर्मा, प्रहलाद सोलंकी, प्रशांत व्यास, सुभाष मण्डवारिया, शम्भु चौधरी, सुनील व्यास, डॉ. दिलीप पण्डया, राजेन्द्र चतुर्वेदी आदि अनेक सदस्यों सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे। संचालन बृजनंदन मेहता ने किया तथा आभार नवनीत सोनी ने माना!