Electric Wire Break : रेलवे ट्रैक पर तार गिरने से करंट फैला

तत्काल पावर हाउस से बिजली बंद करने से हादसा टला

899

Bhind : यहाँ एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। भिंड रेलवे स्टेशन (Bhind Railway Station) के पास रेलवे ट्रैक (Railway Track) पर इलेक्ट्रिक तार (Electric Wire) टूटकर गिरने से करंट फैल गया। कोई ट्रेन वहां से निकलती इससे पहले ही रेल कर्मचारियों ने तत्काल बिजली बंद कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। यदि यह हादसा हो जाता तो जान-माल के नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे झांसी लिंक एक्सप्रेस रवाना हुई। उसके रवाना होते ही रेलवे फाटक के पास लगे पोल से इलेक्ट्रिक तार टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। ट्रैक पर तार के गिरते ही हड़कंप मच गया। मौजूद लोगों की सांसे थम गई। क्योंकि, तार से पूरे Track पर करंट फैल गया था। इस करंट से ट्रेनों में आग लगने की आशंका पैदा हो गई। इस बीच रेलवे कर्मचारी तुरंत सक्रिय हो गए। उन्होंने आने वाली ट्रेन को रुकवाया और पावर हाउस से करंट बंद किया। इस तत्परता से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।