
पढ़ना जारी रखें

इस मौके पर डॉ बुद्धिनाथ मिश्र व डॉ राजेंद्र गौतम ने अपने चुनिंदा नवगीतों का पाठ किया। प्रख्यात गायक, गीतकार सुधाकर स्नेह ने जहीर कुरैशी की गजलों, नवगीतों की सांगीतिक प्रस्तुति दी। संचालन डॉ शैलेश श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण कमलेश पाठक ने व आभार प्रदर्शन दीनदयाल मुरारका ने किया।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व सांसद संतोष भारतीय, फौजिया अरसी, सुदर्शना द्विवेदी, करुणाशंकर उपाध्याय, नीलकंठ पारटकर, सुभाष काबरा, संजीव निगम, देवमणि पांडेय, कुसुम तिवारी, नीलिमा पांडेय, मंजुला जोशी, नीता बाजपेयी, संगीता बाजपेयी आदि साहित्य और संस्कृति से जुड़े रचनाधर्मी मौजूद थे।