Khargone News: परशुराम जयंति की पूर्व संध्या पर भव्य वाहन रैली निकाली गई

1713

Khargone News: परशुराम जयंति की पूर्व संध्या पर भव्य वाहन रैली निकाली गई

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: खरगोन में भगवान परशुराम जयंति की पूर्व संध्या पर शहर में भव्य वाहन रैली निकाली गई। खरगोन में शनिवार को परशुराम जयंति को लेकर भव्य जंयति समारोह और प्रदेश स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मलेन के आयोजन के पूर्व आज जन जागृति वाहन रैली निकाली गई।

बिस्टान रोड नर्मदा नगर स्थित हनुमान मंदिर से सैकडो दुपहिया वाहन की निकली रैली का शहर में जगह जगह विभिन्न संगठनो ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

रैली के दौरान शहर जय परशुराम के जयकारो से गूंज उठा।पंचमुखी हनुमान मंदिर नर्मदा नगर से शुरू होकर वाहन रैली बिस्टान रोड़  श्री कृष्ण तिराहे, पोस्ट आफिस चौराहे भगवान परशुराम चौराहा राधावल्लभ मार्केट पहुंची। ड्रायव्हर्शन रोड़ होते हुए मागरूल रोड स्थित नैमिष्यारण्य पहुंची। जहां विभिन्न धार्मिक स्त्रोत पाठ और रात्रि में महिलाओं के भजन संध्या का आयोजन हुआ।

खरगोन शहर में पहली बार विधायक रवि जोशी, भाजपा नेता राजेन्द्र परसाई की अगुवाई में सर्व ब्राह्मण समाज का प्रदेश स्तर कार्यक्रम होने जा रहा है। इसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है।

कार्यक्रम के सह संयोजक राजेन्द्र परसाई ने बताया ब्राहम्ण में एकता में ही देश की मजबूती है। राष्ट्र निर्माण में ब्राह्मण का विशेष योगदान है। परशुराम जंयति पर पहली बार प्रदेश स्तरीय आयोजन शनिवार होने जा रहा है। रैली के माध्यम से संदेश देना चाहते है की अगर ब्राहम्ण अगर जागृत है सम्पूर्ण विश्व जागृत है। विश्व कल्याण के लिये वाहन रैली निकाली गई है।