Leopard Udai Is No More: कूनो में साउथ अफ्रीका से लाए गए चीता उदय की मौत

कूनो नेशनल पार्क में 1 महीने में दूसरे चीते की मौत

455
Leopard Udai Is No More: कूनो में साउथ अफ्रीका से लाए गए चीता उदय की मौत

Leopard Udai Is No More: कूनो में साउथ अफ्रीका से लाए गए चीता उदय की मौत

भोपाल: मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में में चीता उदय की मौत हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। इस प्रकार 1 महीने में कूनो नेशनल पार्क में यह दूसरे चीते की मौत की खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह चीते की दैनिक निगरानी हेतु दल द्वारा यह पाया था कि नर चीता उदय सर झुकाए अस्वस्थ अवस्था में बैठा हुआ है। चीता के करीब जाने पर चीता उठकर लड़खड़ा कर और गर्दन झुका कर चलता पाया गया जबकि 1 दिन पहले निगरानी में उदय चीता स्वस्थ पाया गया था।

चीता उदय की हालत की सूचना वायरलेस द्वारा तत्काल निगरानी कर रहे वन्य प्राणी चिकित्सकों को दी गई। सूचना पर चिकित्सक दल द्वारा तत्काल मौके पर जाकर चीते का निरीक्षण और परीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टि उसे बीमार पाया गया।
मौके पर मौजूद समस्त वन्य प्राणी चिकित्सकों के चीते की स्थिति देखते हुए तत्काल उपचार हेतु ट्रेंकुलाइज का करने की आवश्यकता महसूस की गई। मुख्य वन संरक्षक की अनुमति लेकर सुबह 11:00 बजे उदय को बेहोश कर मौके पर ही उपचार दिया गया। उसे लगातार वार्ड में आगामी उपचार में रखा गया और सतत निगरानी की गई लेकिन उपचार के दौरान ही आज शाम 4:00 बजे उसकी मौत हो गई। मृत्यु का कारण वन्य प्राणी चिकित्सकों के द्वारा शव परीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा।

बता दें कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर नामीबिया से आए 8 चीतों को श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में रिलीज किया था। इसके बाद 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए थे जिनको सीएम शिवराज ने छोड़ा था।