WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

मुख्यमंत्री ने वल्लभ भवन में दिए छापामार कार्यवाही के निर्देश 

963
CM Mohan Yadav's VC

मुख्यमंत्री ने वल्लभ भवन में दिए छापामार कार्यवाही के निर्देश 

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वल्लभ भवन मंत्रालय में आज समय पर उपस्थिति को लेकर छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री आज भोपाल से बाहर दौरे पर रहेंगे परंतु मुख्यमंत्री सचिवालय और सामान्य प्रशासन विभाग के अफसर को आज सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वल्लभ भवन, विंध्याचल और सतपुड़ा तीनों कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, आने-जाने का समय और अनाधिकृत उपस्थिति की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों से मेरी जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने टीम बनाकर सभी तीनों स्थानों पर अधिकारियों को तैनात कर दिया है और संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना भी दी गई है।