Symposium & Poetry Seminar : ‘आज के परिवेश में हिंदी’ विषय पर परिसंवाद और काव्य गोष्ठी!

'काव्य सृजन' में कमलेश पाठक का कविता पाठ!

668

Symposium & Poetry Seminar : ‘आज के परिवेश में हिंदी’ विषय पर परिसंवाद और काव्य गोष्ठी!

Mumbai : साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था ‘काव्य सृजन’ ने ‘आज के परिवेश में हिंदी’ विषय पर परिसंवाद व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता अंजनीकुमार द्विवेदी ने की व कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश पाठक थीं। उन्होंने हिंदी पर वक्तव्य के साथ अपने पहले कविता संग्रह ‘किताबें नदी होती हैं’ (इंडिया नेटबुक्स) से अपनी कुछ चुनिंदा कविताओं का पाठ किया।
इस अवसर पर त्रिलोचन सिंह अरोरा, जगदम्बा प्रसाद यादव, राजीव मिश्र, अवनीश दीक्षित, शिवप्रकाश जमदग्निपुरी, श्रीधर मिश्र, सौरभ दत्ता, दुर्गाप्रसाद गुप्र, रवि यादव, शशिकला व शिखा गोस्वामी ने अपने विचार भी रखे व रचना पाठ किया।
कार्यक्रम के संयोजक शिवप्रकाश जमदग्निपुरी थे।कार्यक्रम का संचालन लालबहादुर यादव और आभार सौरभ दत्ता ने व्यक्त किया।