Road Accident : कार पुलिया से नीचे गिरी, 3 की मौत!

मृतकों में एक देवास का भाजपा नेता, महिलाओं की शिनाख्त नहीं!

547
Road Accident: Whole family including SP leader died in road accident

Road Accident : कार पुलिया से नीचे गिरी, 3 की मौत!

Indore : राष्ट्रीय राजमार्ग अहमदाबाद मार्ग पर बेटमा के नजदीक घाटाबिलौद बायपास पर एक तेज गति की कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई।

इस दर्दनाक हादसों में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक देवास जिले के बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक भाजपा नेता भी शामिल है। दुर्घटना की सूचना के बाद बेटमा पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेटमा समुदाय ‍स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है।

WhatsApp Image 2023 05 02 at 11.18.28 PM

हादसे में मृत युवक की जेब से पुलिस को एक आधार कार्ड मिला है, जिसमें भाजपा नेता विपिन सिंह (पिंटू ठाकुर) नगर आयुक्त जन कल्याण प्रकोष्ठ देवास लिखा है। हादसे में मृत दोनों महिलाओं की जानकारी नहीं मिली, पुलिस जानकारी जुटा रही है।