Open Fire : अमेरिका टेक्सास के मॉल में खुलेआम गोलीबारी, 9 की मौत! 

गोलीबारी में 7 लोग घायल, हमलावर भी मारा गया! 

636

Open Fire : अमेरिका टेक्सास के मॉल में खुलेआम गोलीबारी, 9 की मौत! 

 

Allen (Texax) : अमरीका के टेक्सास राज्य के एलन शहर के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को गोलीबारी हुई। हमले में हमलावर समेत 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। 7 लोगों के घायल हुए हैं। पुलिस ने संदिग्ध शूटर को मार गिराया।

घटना की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें खून से लथपथ लोग जमीन पर गिरे देख रहे हैं। मारा गया हमलावर भी दिख रहा है। उसके शव के पास बंदूक भी दिखाई दे रही है। घटना के एक चश्मदीद के मुताबिक,मैं शॉपिंग कर रहा था। अचानक गोलियों की आवाज आने लगी, मैं छुप गया। जब पुलिस ने हमें मॉल से बाहर जाने को कहा तो मैंने कई शव देखे।

IMG 20230507 WA0016

हमले का कारण पता नहीं चला
एलन शहर के एक मॉल में फायरिंग हुई। हमलावर ने लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया। हमने फौरन कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया। हमलावर समेत 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। फिलहाल हमले की वजह पता नहीं। इसकी जांच की जा रही है।

198 शूटिंग की घटनाएं चार महीने में
गन वायलेंस आर्काइव के मुताबिक, इस साल अमेरिका में अब तक 198 मास शूटिंग की घटनाएं हुई हैं। 30 अप्रैल को टेक्सास में एक और मास शूटिंग हुई थी। उस दौरान आरोपी ने 5 लोगों को गोली मार दी थी। इनमें 9 साल का एक बच्चा भी शामिल था।

गन कल्चर से नुकसान
आजादी के 231 साल बाद भी अमेरिका गन कल्चर को खत्म नहीं कर पाया। इसका कारण कई अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर वहां के राज्यों के गवर्नर तक इस कल्चर को बनाए रखने की वकालत करते रहे हैं। दूसरा, गन बनाने वाली गन लॉबी भी इस कल्चर के बने रहने की प्रमुख वजह है। 2019 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 63 हजार लाइसेंसी गन डीलर थे, जिन्होंने उस साल अमेरिकी नागरिकों को 83 हजार करोड़ रुपए की बंदूकें बेची।

33 करोड़ की आबादी में 40 करोड़ बंदूकें 
बंदूक रखने के मामले में अमेरिका दुनिया में सबसे आगे है। स्विट्जरलैंड के स्मॉल आर्म्स सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में मौजूद 85.7 करोड़ सिविलियन गन में से अकेले अमेरिका में ही 39.3 करोड़ बंदूकें हैं। दुनिया की आबादी में अमेरिका का हिस्सा 5% है, लेकिन दुनिया की कुल सिविलियन गन में से 46% अकेले अमेरिका में हैं।