Lokayukta Trap: इंदौर में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ₹20000 की रिश्वत लेते पकड़े गए

248

Lokayukta Trap: इंदौर में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ₹20000 की रिश्वत लेते पकड़े गए

इंदौर: Lokayukta Trap: इंदौर में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ₹20000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए हैं।

ट्रैप की जानकारी देते हुए लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि आवेदक प्रमोद दुबे ग्राम धीसलाय तहसील सोनकछ जिला देवास स्थित पटेल एचपी गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी का सह-संचालक है। दिनांक 06.05.2026 को श्री राहुल शर्मा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, खाद्य विभाग इंदौर के अधिकारियों द्वारा आवेदक को कमर्शियल गैस की टंकी अधिक दाम बेचने का बोलकर केस बनाने की धमकी दी गई तथा केस से बचने के एवज में आवेदक से 2,50,000/- रू. की मांग की गई। आवेदक द्वारा निवेदन करने पर 1,50,000/- रू. सेटलमेंट किया गया तथा आवेदक से उसी समय 1,00,000/- रू. ले लिये तथा शेष राशि 50,000/- रू. रिश्वत की मांग की जा रही है।

आवेदक द्वारा इसकी शिकायत श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई।

WhatsApp Image 2026 06 15 at 16.38.41

सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 15.06.2026 को ट्रैपदल का गठन किया गया। आरोपी राहुल शर्मा के बताये अनुसार आरोपी रामू लोहिया को आवेदक श्री प्रमोद दुबे से 20000/- रू. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडा गया। तत्पश्चात आरोपी रामू लोहिया को आरोपी राहुल शर्मा को रिश्वत राशि देने हेतु रवाना किया गया। आरोपी रामू लोहिया द्वारा आरोपी राहुल शर्मा से सम्पर्क किया गया तो आरोपी राहुल शर्मा द्वारा आरोपी रामू लोहिया को दो नम्बर गेट के सामने चाय की दुकान पर मिलने का कहा।

आरोपी राहुल शर्मा उक्त दुकान पर आया, तो आरोपी रामू को आरोपी राहुल शर्मा से मिलने हेतु भेजा गया। आरोपी रामू द्वारा आरोपी राहुल को रिश्वत राशि का लिफाफा देने पर आरोपी राहुल शर्मा द्वारा कार्यालय परिसर में रिश्वत राशि नहीं लेते हुये रिश्वत राशि का लिफाफा घर आकर बाद में लेने का कहा। आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं 61 (2) बीएनएस 2023 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

WhatsApp Image 2026 06 15 at 16.38.41 1

ट्रैपदल कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रआर श्री विवेक मिश्रा, आरक्षक श्री राकेश मिश्रा, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह बघेल, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक श्री शिवप्रकाश पाराशर, आरक्षक पवन पटोरिया, चालक शेरसिंह ठाकुर एवं प्रभात मोरे शामिल है।