Scorching Heat In Ratlam : रतलाम में भीषण गर्मी, तापमान पहुंचा 45 डिग्री के पार

गर्मी ने आज बनाया नया रिकॉर्ड,4 दिनों में बढ़ा 5 डिग्री तापमान

1315

Scorching Heat In Ratlam : रतलाम में भीषण गर्मी, तापमान पहुंचा 45 डिग्री के पार

रतलाम: रतलाम जिले में लोगों को इस बार भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है जो मई माह का नया रिकॉर्ड है।

WhatsApp Image 2023 05 11 at 18.42.03

आप अंदाज लगा सकते हैं कि इस खतरनाक और अकल्पनीय गर्मी में लोग अपना जीवन कैसे बिता रहे होंगे। कुल मिलाकर गर्मी ने हाहाकार मचा रखा है। लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। लोग अपने घर में ही कैद हैं। सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन और लोग ही दिखाई दे रहे हैं।

WhatsApp Image 2023 05 11 at 18.42.04

रतलाम में आज एक बार फिर सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। रतलाम में आज दोपहर तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। जिसका असर सड़कों पर भी देखने को मिला है। दोपहर के समय सड़क पर गिनती के वाहन ही दिखाई दिए। वही, दिन के समय लोग पेड़ की छांव तलाशते नजर और जो सेंटर पर गन्ने की चरखी यों पर गर्मी से राहत पाते नजर आए। मई के महीने में पहली बार तापमान में 45 डिग्री का आंकड़ा पार किया है।

अगर इसके पूर्व के दिनों की बात करें तो मंगलवार को 42.2 डिग्री,बुधवार को 43.2 और आज 45.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

WhatsApp Image 2023 05 11 at 18.42.05 1

मई के महीने में तापमान हर दिन बढ़ रहा है। 40 डिग्री से ऊपर मंगलवार को रतलाम प्रदेश के 3 सबसे गर्म जिले में शामिल था। वही, बुधवार को रतलाम देश के 7 सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया था। इसके बाद आज गर्मी ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। तापमान आज करीब 2 डिग्री बढ़कर 45 डिग्री के पार पहुंच गया है।

मौसम विभाग की सूचना पर अगर भरोसा करें तो तेज गर्मी से आगामी दिनों में राहत मिलने की उम्मीद भी बनी हुई है। पश्चिम मध्य प्रदेश में एक बार फिर बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है।