Ex-Mumbai CP Acquitted of All Charges : मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर सभी आरोपों से मुक्त!

निलंबन अवधि को भी ख़त्म किया गया, उन्हें ऑन ड्यूटी माना जाएगा!

1263

Ex-Mumbai CP Acquitted of All Charges : मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर सभी आरोपों से मुक्त!

Mumbai : महाराष्ट्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली कि शिंदे सरकार को कोई खतरा नहीं है, तो उन्होंने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (IPS: 1988) के खिलाफ सभी आरोप हटाकर उन्हें रद्द भी कर दिया। दिसंबर 2021 में उन्हें निलंबित किया गया था। लेकिन, नए आदेश से उन्हें ऑन ड्यूटी माना जाएगा।

सत्तारूढ़ दल में एक बड़े वर्ग में इस बात को लेकर नाराजगी भी है। ये वर्ग चाहता था कि भगवा आतंकवाद के नाम पर गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ कथित अत्याचार के लिए इस आईपीएस अधिकारी को दंडित किया जाए।

पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और कदाचार के कई मामलों का सामना कर रहे थे। उन्हें एंटीलिया बम स्केयर मामले में कथित गड़बड़ी के कारण मुंबई पुलिस प्रमुख के पद से हटा दिया गया था। एंटालिया कांड का मामला भी बड़ी बात थी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने परमबीर सिंह के खिलाफ इन आरोपों की जांच अपने हाथ में लेकर पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थी। ये मामले पहले मुंबई पुलिस ने भी दर्ज किए गए थे।