WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Uma Bharti: उमा भारती की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह

1507

Uma Bharti: उमा भारती की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह

भोपाल:मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की तबियत खराब हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। उमा भारती ने रविवार को एक के बाद एक ट्वीट कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि कल (शनिवार) रात को 11 बजे मेरे अचानक अस्वस्थ होने पर मेरे निवास के पास ही स्थित स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल में मुझे ले जाया गया। मेरी सभी जांचों में, मैं स्वस्थ पाई गई किंतु अत्यधिक थकान एवं कमजोरी है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की तेजतर्रार नेत्री उमा भारती अस्वस्थ हैं। उन्हें शनिवार रात को स्वास्थ्य खराब होने पर स्मार्ट सिटी अस्पताल ले जाया गया था। सभी जांच नॉर्मल आई है। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें कुछ महीनों तक आराम करने की सलाह दी है।