एक साथ तीन चक्रवात बने, मानसून को करेंगे प्रभावित

मध्य प्रदेश में आज फिर बारिश के आसार

932
एक साथ तीन चक्रवात बने, मानसून को करेंगे प्रभावित

एक साथ तीन चक्रवात बने, मानसून को करेंगे प्रभावित

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट

चक्राकार हवाओं के कारण भारत में कहीं भी मौसम का ठहराव नहीं है। भारत की पूर्वी दिशा में एक साथ दो चक्रवात एक दूसरे के विपरीत पनप रहे हैं, जिससे पूर्व दिशा से आने वाला मानसून भ्रमित हो रहा है।

ताजा चक्रवात भारत के दक्षिण पश्चिम महासागर में बन रहा है। इसके बनने से पश्चिमी विक्षोभ भी चक्राकार हो रहा है। तीन दिशाओं से हवाएं गुमराह हो रही है। बहरहाल फायदा दक्षिण राज्यों को मिल रहा है यहां पर बारिश लगातार चल रही है। बंगाल की खाड़ी में भी मौसम का दबाव है लेकिन वहां भी बादल दिशा तय नहीं कर पा रहा है।

मध्यप्रदेश में पश्चिम दिशा से बादलों का आना जारी है। उम्मीद है आज मध्य प्रदेश की पश्चिम दिशा में बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत में कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश की सम्भावना रहेगी। राजस्थान, यूपी में भी बादल छाएंगे, कहीं कहीं बारिश हो सकती है।