23 IAS Officers Transferred: 23 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना

आयुक्त और कलेक्टर भी बदले गए

1146
Another IAS asked for VRS

23 IAS Officers Transferred: 23 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने आज 23 IAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री के सचिव परदेसी सिद्धार्थ कोमल को अब केवल सचिव खनिज साधन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करते हुए सचिव उच्च शिक्षा विभाग और सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रसन्ना आर को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से हटा दिया गया है।उनके पास शेष प्रभार यथावत रहेंगे।
संजय कुमार अलंग को अब रायपुर संभाग का आयुक्त बनाया गया है।

भुवनेश यादव सचिव उच्च शिक्षा विभाग को सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव समाज कल्याण विभाग और आयुक्त निशक्तजन तथा सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

यशवंत कुमार आयुक्त रायपुर संभाग को सचिव वाणिज्य कर और पंजीयन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
जनक प्रसाद पाठक विशेष सचिव आवास एवं पर्यावरण को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ वाणिज्य कर आबकारी विभाग का प्रभार सौंपा गया है। भीम सिंह संचालक स्वास्थ्य सेवाओं को आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर पदस्थ किया गया है। शिखा तिवारी को आयुक्त सरगुजा संभाग , के डी कुंजाम विशेष सचिव GAD को वर्तमान कर्तव्यों के साथ संचालक खनिज और एमडी खनिज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जय प्रकाश मौर्य को अब विशेष सचिव खनिज विभाग के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक के पद पर भी पदस्थ किया गया है। रानू साहू को संचालक कृषि के साथ-साथ संचालक नगर तथा ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सारांश मित्तर एमडी रोड एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन को संचालक नगरीय प्रशासन और संचालक उद्योग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

निलेश कुमार महादेव कलेक्टर महासमुंद को संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ शासन पदस्थ किया गया है। रितेश कुमार अग्रवाल प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम को आयुक्त वाणिज्य कर एवं संयुक्त सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार सौंपा गया है।

रणवीर शर्मा संयुक्त सचिव कृषि विभाग को संयुक्त सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संयुक्त सचिव पीएस ध्रुव को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इंद्रजीत चंद्रवाल संयुक्त सचिव संस्कृति एवं पर्यटन को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम और संयुक्त सचिव लोक निर्माण विभाग का प्रभार सौंपा गया है।

प्रभात मलिक कलेक्टर जिला गरियाबंद को कलेक्टर जिला महासमुंद के पद पर पदस्थ किया गया है।

सुश्री पद्मिनी भोई साहू अपर कलेक्टर जिला दुर्ग को मिशन संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन रायपुर पदस्थ किया गया है।

आकाश छिकारा को कलेक्टर गरियाबंद, संबित मिश्रा आयुक्त नगर निगम रायगढ़ को सीईओ जिला पंचायत जशपुर, अविनाश मिश्रा को सीईओ जिला पंचायत रायपुर, जितेंद्र यादव को सीईओ जिला पंचायत रायगढ़ और कुमार विश्वरंजन को एसडीओ दंतेवाड़ा के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

WhatsApp Image 2023 06 07 at 19.32.14

WhatsApp Image 2023 06 07 at 19.32.13

WhatsApp Image 2023 06 07 at 19.34.48

WhatsApp Image 2023 06 07 at 19.34.59