मांगों का निराकरण नहीं होने पर कल टूल डाउन हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

480

मांगों का निराकरण नहीं होने पर कल टूल डाउन हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

Ratlam : जिले के समस्त तृतीय वर्ग कर्मचारी, लिपिक वर्ग कर्मचारी, लघु वेतन कर्मचारी एवं वाहन चालक कर्मचारी 9 जून शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक टूल डाउन हड़ताल पर रहेंगे।

मध्यप्रदेश लिपिक लिपिक संघ शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य कर्मचारियों की लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने के कारण आंदोलन के चौथे चरण में 9 जून को सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक प्रदेश स्तरीय टूल डाउन हड़ताल की जाएगी।

जिले के समस्त लिपिक वर्गीय कर्मचारी, जाति वर्ग कर्मचारी, लघु वेतन कर्मचारी, शासकीय वाहन चालक हड़ताल पर रहकर अपनी मांगों का निराकरण के आवाज उठाएंगे।