
पढ़ना जारी रखें

अधीक्षण यंत्री (नर्मदा) संजीव श्रीवास्तव, झोनल अधिकारी नागेंद्र सिंह भदौरिया एवं पीएचई के अधिकारी तथा एलएनटी कंपनी के प्रतिनिधियों को तत्काल मौके पर जाने के लिए महापौर और निगम कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए मौके पर भेजा। महापौर और निगम कमिश्नर ने कहा कि घटना के दोषी व जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। गड्ढा खोदने के बाद पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम नहीं करने वाली एजेंसी एलएनटी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के भी निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए।