महेश्वर में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, विजयलक्ष्मी साधो की बहन ने बीजेपी ज्वाइन की

2175

महेश्वर में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, विजयलक्ष्मी साधो की बहन ने बीजेपी ज्वाइन की

खरगोन: खरगोन जिले में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। जिले में
महेश्वर से कांग्रेस की विधायक विजयलक्ष्मी साधो के घर में बीजेपी ने सेंध लगाई है। विजयलक्ष्मी की बहन
प्रमिला साधो ने आज खरगोन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रमिला भारतीय जनता पार्टी के टिकट से विजयलक्ष्मी को महेश्वर विधानसभा चुनाव में चुनौती देंगी।