![upsc_1573197871 UPSC CSE Result 2022 Announced](https://mediawala.in/wp-content/uploads/2023/05/upsc_1573197871.webp)
UPSC IFS Result Announced: UPSC ने IFS परीक्षा का रिजल्ट किया घोषित
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC ) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। यह वेबसाइट है- upsc.gov.in इस पर रिजल्ट का प्रिंट आउट डाउनलोड कर लिया जा सकता है।
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में नियुक्ति के लिए कुल 147 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।
बता दें कि भारतीय वन सेवा लिखित परीक्षा 20 नवंबर से 27 नवंबर 2022 तक आयोजित की गई थी। जून 2023 के महीने में व्यक्तित्व परीक्षण आयोजित किया गया था जिसके आधार पर अंतिम परिणाम जारी किए गए हैं।
भारतीय वन सेवा लिखित परीक्षा 20 नवंबर से 27 नवंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। जून 2023 के महीने में व्यक्तित्व परीक्षण आयोजित किया गया था, जिसके आधार पर अंतिम परिणाम जारी किया गया है।
*UPSC IFS रिजल्ट ऐसे करें चेक*
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर आईएफएस फाइनल रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
परिणाम जांचें और डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।