हटाए गए रायपुर के RTO

44

हटाए गए रायपुर के RTO

रायपुर: राज्य शासन में रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मृत्युंजय पटेल का तबादला कर दिया है।

परिवहन विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर, अटल नगर ने दो परिवहन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया है।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री मृत्युंजय पटेल क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय रायपुर को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग, एवं श्री प्रतीक शुक्ला सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन आयुक्त कार्यालय से जिला परिवहन अधिकारी, जिला परिवहन कार्यालय, महासमुंद पदस्थ किया गया है।

*देखिए राज्य शासन द्वारा जारी आदेश*