सुनवाई की सुस्त रफ्तार, राजस्व मंडल में 9 हजार 242 प्रकरण अटके

271

सुनवाई की सुस्त रफ्तार, राजस्व मंडल में 9 हजार 242 प्रकरण अटके

भोपाल
राजस्व मंडल ग्वालियर में दायर प्रकरणों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सुनवाई की रफ्तार काफी धीमी है इसके चलते यहां 9 हजार 242 प्रकरण लंबित हो गए है।

राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत ने कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। चौधरी ने पूछा था कि राजस्व मंडल ग्वालियर में एक जनवरी 2010 को प्रारंभिक विचाराधीन प्रकरणों की संख्या क्या थी उसके बाद प्रति वर्ष दायर और निर्णित प्रकरणों की संख्या और शेष प्रकरणों की संख्या दिसंबर तक की स्थिति में वर्षवार उन्होंने पूछी थी। जवाब में राजस्व मंत्री ने बताया कि वर्ष 2010 में 1821 प्रकरण दायर किए गए थे। इसमें से 1442 पर निर्णय हुआ और 9 हजार 107 प्रकरण लंबित थे। वर्ष 2018 में 6 हजार 554 प्रकरण दायर किए गए। इसमें से 6 हजार 185 पर निर्णय हुआ और शेष प्रकरणों की संख्या 13 हजार 596 रह गई थी।

वर्ष 2019 से दायर होंने वाले प्रकरणों की संख्या काफी कम रह गई। कुल 1264 प्रकरण दायर हुए इसमें से 4 हजार 981 पर निर्णय हुआ और 9 हजार 879 लंबित थे। वर्ष 2020 में 547 प्रकरण दायर हुए और 1193 पर निर्णय हुआ तथा 9 हजार 233 लंबित र गए।

वर्ष 2022 में 551 प्रकरण दायर हुए और 194 पर निर्णय हो पाया तथा 9 हजार 242 प्रकरण लंबित थे।राहुल गांधी के साथ हर कार्यकर्ता और प्रदेश की जनता है- कमलनाथ

कांग्रेस ने किया सत्याग्रह, कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल सहित विधायक हुए शामिल

राजनीतिक संवाददाता, भोपाल

गुजरात हाईकोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा बरकरार रखने के मामले में प्रदेश कांग्रेस ने आज एक दिन का सत्याग्रह किया। प्रदेश कांग्रेस दफ्तर के बाहर सत्याग्रह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह सहित अन्य विधायक और नेता शामिल हुए।

इस मौके पर कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी के साथ पूरी कांग्रेस खड़ी हुई है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता और देश की जनता उनके साथ है। उन्होंने इस मौके पर केंद्र और प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महंगाई अपनी चरम पर है। प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। इसके बाद भी सरकार आम जनता की सुध नहीं ले रह है। उन्होंने कहा कि जनता में भाजपा के प्रति आक्रोश है।