2 वरिष्ठ IPS अधिकारी DG वेतनमान में पदोन्नत

631

2 वरिष्ठ IPS अधिकारी DG वेतनमान में पदोन्नत

भोपाल: राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों को महानिदेशक (DG) वेतनमान में पदोन्नत किया है।

भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच की अधिकारी सुषमा सिंह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतर्कता मुख्यालय भोपाल को पदोन्नत कर विशेष पुलिस महानिदेशक सतर्कता पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के अधिकारी डॉ एस डबल्यू नकवी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स भोपाल को पदोन्नत कर विशेष पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

इस संबंध में राज्य शासन गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

WhatsApp Image 2023 07 31 at 10.32.59

इन दोनों अधिकारियों की पदोन्नति डायरेक्टर जनरल स्तर के दो अधिकारियों पवन जैन और मुकेश जैन के रिटायर होने के बाद रिक्त पद पर की गई है।