WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Shooting in Train : ट्रेन में आरपीएफ ASI सहित 4 की गोली मारकर हत्या!

गोली चलाने वाला RPF का ही जवान!

WhatsApp Image 2023 07 31 At 09.57.26

Shooting in Train : ट्रेन में आरपीएफ ASI सहित 4 की गोली मारकर हत्या!

Mumbai : मुंबई के पालघर में आरपीएफ जवान ने आरपीएफ के एक एएसआई समेत चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वाले 3 अन्य रेल यात्री हैं। घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। बताया गया है कि एएसआई और आरपीएफ जवान चेतन के बीच कहासुनी हुई उसके बाद ये घटना घट गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया और घटना की जांच चल रही है।

पालघर में जयपुर-मुम्बई एक्सप्रेस ट्रेन में एक RPF कांस्टेबल ने अपने ही एएसआई पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में एएसआई और 3 अन्य यात्रियों की गोली लगने से मौत हो गई। चेतन नाम के कांस्टेबल ने फायरिंग की। जिसे मीरा रोड से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों शवों को शताब्दी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

WhatsApp Image 2023 07 31 at 09.56.21

यह घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे की है। ट्रेन के B-5 कोच में यह फायरिंग हुई। फायरिंग में 4 लोगों को गोली लगने से मौत हो गई। फायरिंग होने की वजह का अभी पता नहीं चला है। लेकिन, बताया जा रहा है कि आरपीएफ कांस्टेबल और उसके सीनियर एएसआई में किसी बात को लेकर तनातनी और कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद कांस्टेबल ने गुस्से में आग बबूला होकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग पालघर और मुंबई के बीच दहिसर इलाके में ट्रेन में हुई। RPF कांस्टेबल चेतन को मानसिक तनाव में बताया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023 07 31 at 09.57.02

यात्रियों से भी पूछताछ

यह पता नहीं चल सका कि आरोपी की मंशा क्या थी और क्यों उसने यह गोली क्यों चलाई। गनीमत ये रही कि इस गोलीबारी में और अधिक यात्री हताहत नहीं हुए। जैसे ही चलती ट्रेन में गोलीबारी हुई ट्रेन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ट्रेन के यात्रियों के बयान भी दर्ज कर रही है।

रेलवे ने घटना पर ये बताया

पश्चिमी रेलवे ने इस संबंध में एक बयान जारी किया ही। बयान में कहा गया कि पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी की। उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी और दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन से बाहर कूद गया। आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में लिया गया है।