तहसीलदार अमिता सिंह ने 24 घंटे में लिया इस्तीफा वापस, कहा गलती हो गई!

1200

तहसीलदार अमिता सिंह ने 24 घंटे में लिया इस्तीफा वापस, कहा गलती हो गई!

श्योपुर : श्योपुर की अधीक्षक भू-अभिलेख अमिता सिंह तोमर,जो तहसीलदार रैंक के अधिकारी है, ने 24 घंटे के भीतर अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।

बता दे कि परसों उन्होंने प्रशासन के रवैये से नाराज होकर अपना इस्तीफा कलेक्टर को दे दिया था। वे इसलिए नाराज थी कि उनसे जूनियर्स को तहसीलदार बना दिया गया था। नए कलेक्टर आने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें अब फिर से तहसीलदार बना दिया जाएगा लेकिन उनका तबादला तहसीलदार पद पर नहीं हो सका और वह अधीक्षक भू-अभिलेख ही बनी रही। इतना ही नहीं उनसे कहीं जूनियर्स को तहसीलदार बना दिया गया था। इसी बात से नाराज होकर, अपना अपमान कहकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

लेकिन, अब वे कह रही है कि वे मानसिक रूप से परेशान थी और इसी वजह से उन्होंने गलती से यह कदम उठा लिया था। अब मैं अपना इस्तीफा वापस ले रही हूं। उन्होंने इसके लिए कलेक्टर को फिर से बकायदा आवेदन भी दिया है।