रतलाम की दंपत्ति सोनाली और अनुराग चौरसिया फिर से रचेंगे इतिहास, यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर 15 अगस्त को फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

1509

रतलाम की दंपत्ति सोनाली और अनुराग चौरसिया फिर से रचेंगे इतिहास, यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर 15 अगस्त को फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

Ratlam : रतलाम की चौरसिया दंपत्ति 15 अगस्त को यूरोप महाद्वीप के सर्वोच्च शिखर पर झण्डा फहराएंगे। उन्होंने इससे पहले अफ्रीका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। चौरसिया दंपत्ति यूरोप महाद्वीप पर झंडा फहराने हेतु आज शाम रतलाम से रवाना हुए।

क्या कहते हैं दम्पति

मीडियावाला से दूरभाष पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की ओर से स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दरसिंह परमार द्वारा भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराने हेतु पर्वतारोही और स्वच्छ सर्वेक्षण 2023, रतलाम के ब्रांड एम्बेसेडर अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार का चयन करते हुए उन्हें प्रदान किया गया है।

WhatsApp Image 2023 08 08 at 19.22.03

उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व अफ्रीका महाद्वीप सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो 5895 मीटर 19341 फीट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर और राष्ट्रगान गाकर, सूर्य नमस्कार कर इतिहास रचा था। ऐसा करने वाले हम भारत के पहले दंपति हैं।

अब माउंट एल्ब्रुस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाकर सूर्य नमस्कार करने वाले भारत के पहले दम्पति के रूप में अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार की पहचान होगी। यह स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराएंगे और फिर अपने इतिहास को दोहराएंगे।

देखिए वीडियो-