राजपत्रित प्रधानाध्यापक संगठन ने कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष का स्वागत कर समस्याएं बताई

राजपत्रित प्रधानाध्यापक संगठन ने कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष का स्वागत कर समस्याएं बताई

उज्जैन से अजेंद्र त्रिवेदी की रिपोर्ट

उज्जैन: राजपत्रित प्रधानाध्यापक संगठन ने मप्र कर्मचारी संगठन अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा का कैबिनेट मंत्री दर्जा मिलने के बाद प्रथम नगर आगमन पर हार्दिक स्वागत किया। संगठन के पदाधिकारियों ने स्थानीय सर्किट हाउस पर मध्यप्रदेश कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा का पुष्पहार से स्वागत करते हुए शिक्षकों को वरिष्ठ पदभार दिए जाने में हो रही विसंगतियों को दूर करने और प्रधानाध्यापक माध्यमिक विद्यालय को प्राचार्य हाईस्कूल बनाए जाने की मांग की।

संगठन के ज्ञापन पर श्री शर्मा द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर राजपत्रित प्रधानाध्यापक संगठन के संभागीय अध्यक्ष प्रबोध पंड्या, जिलाध्यक्ष चंद्रकांत फटाले, इंद्रवीरसिंह तोमर, देवीलाल रायकवार सहित पदाधिकारी, सदस्यगण और मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारी अनोखीलाल शर्मा उपस्थित रहे।