Google Remembers Sridevi by Sharing a Doodle :गूगल ने डूडल शेयर कर श्रीदेवी को किया याद

1021
Google remembers Sridevi
Google remembers Sridevi

Google Remembers Sridevi by Sharing a Doodle:गूगल ने डूडल शेयर कर श्रीदेवी को किया याद

अभिनेत्री Sridevi का आज 60वां जन्मदिन है। गूगल ने भी इस खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है।

Sridevi Birth Anniversary : बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपने जमाने में लोगों के दिलों पर खूब राज किया है। दुनिया से चले जाने के बाद भी फैंस उनसे उतना ही प्यार करते हैं जितना की पहले किया करते थे।

आज एक्ट्रेस की 60वीं बर्थ एनिवर्सरी है जिसे गूगल भी सेलिब्रेट कर रहा है। श्रीदेवी का असली नाम ‘अम्मा येंगर अयप्पन’ था। उनका जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के गांव मीनमपट्टी में हुआ था।

गूगल ने मनाया श्रीदेवी का बर्थडे

इस खास मोके पर गूगल ने डूडल शेयर करते हुए श्रीदेवी को ट्रिब्यूट दिया है। डूडल में श्रीदेवी ‘चांदनी’ फिल्म वाले किरदार में दिखाई दे रही हैं। डूडल में श्रीदेवी नीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। माथे पर बिंदी और हाथों में चूड़ियां श्रीदेवी की ये तस्वीर एक बार फिर सभी फैंस को उनकी याद दिला रही है। साथ ही डूडल में नागिन वाले साइन भी नजर आ रहे हैं। लोगों को ये डूडल बेहद पसंद आ रहा है।

श्रीदेवी को समर्पित डूडल

गूगल ने श्रीदेवी को डूडल समर्पित किया है। इस डूडल में दिवंगत अभिनेत्री की एक सुंदर कलाकृति लगाई गई है। इस डूडल को मुंबई में रहने वाली कलाकार भूमिका मुखर्जी ने तैयार किया है।डूडल के साथ गूगल ने श्रीदेवी के सफर के बारे में विस्तार से बताया है।उनके बारे में विवरण में लिखा गया, ‘श्रीदेवी ने भारतीय सिनेमा में महिलाओं के मुख्य भूमिका में आने के लिए नए रास्ते खोल कर हमेशा के लिए अपनी छाप छोड़ी है।’

गूगल ने बताया श्रीदेवी का सफरनामा

श्रीदेवी ने करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी प्रमुख रूप से काम किया।1983 की ‘हिम्मतवाला’ की सफलता के बाद उन्हें नई शोहरत मिली। इसके बाद उन्होंने ‘सदमा’, चालबाज’ जैसी फिल्मों में अपना कमाल दिखाया।2000 में करियर से ब्रेक लेने के बाद 2012 में ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से उन्होंने वापसी की थी। 2017 में आई ‘मॉम’ उनकी आखिरी फिल्म थी।

गूगल ने ट्विटर पर भी किया याद

An image taken inside a movie theatre, with a person's hand holding a piece of paper with the Google Doodle for Sridevi printed on it. The paper and the movie screen are aligned with each other.

 

खुशी ने तस्वीर की शेयर

 

वहीं, इस खास मौके पर श्रीदेवी की छोटी बेटी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम स्टोरी पर मां के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया। जिसमें श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों के संग नजर आ रही हैं। जिसके कैपश्न में खुशी ने लिखा, “Happy Birthday Mumma”।

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी को याद करते हुए उनकी अनदेखी तस्वीर शेयर की है। जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्रम स्टोरी पर श्रीदेवी और बोनी कपूर की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया है। वहीं खुशी कपूर ने भी इंस्टा पर अपनी और श्रीदेवी की एक अनसीन तस्वीर लगाई है जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर भी नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए खुशी ने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे मां।

लोगों के दिलों पर छोड़ी छाप

श्रीदेवी ने अपने जमाने में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मेंं सिनेमा जगत को दी हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है। श्रीदेवी ने साउथ में थुलावरसम, अग्निकर्म, सिगाप्पू रोजाकल जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं। तो वहीं उन्होंने बॉलीवुड में चांदनी, जुदाई, लाडला, नागिन, चालबाज, मिस्टर इंडिया, मॉम, वक्त की आवाज जैसी फिल्मों से लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है।

साल 2018 में दुनिया को कहा अलविदा

प्रिया प्रकाश की फिल्म 'श्रीदेवी' की रिलीज के खिलाफ क्यों हैं बोनी कपूर, ये 5 राज खुलने का डर - Five Big Secrete Of Late Actress Sridevi - Entertainment News: Amar Ujala

24 फरवरी 2018 को पूरी इंडस्ट्री में मातम पसर गया था। आज भी उस दिन को कोई नहीं भूल पाया है। वो इसलिए क्योंकि उस दिन दुबई के जुमेरा एमिरेट्स टॉवर में उनकी मृत्यु हो गई थी। उनके पति बोनी कपूर ने उन्हें होटल के कमरे के बाथटब में मृत पाया था। फैंस आज भी श्रीदेवी से बेहद प्यार करते हैं।

Taali Trailer: महज गणेश से गौरी ही नहीं, ट्रांसजेंडर के लीगल राइट्स की कहानी है ताली

पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे के पिता का हुआ निधन