Female Constable Got Permission For Gender Change : महिला कांस्टेबल कराएगी जेंडर चेंज, सरकार से मिली मंजूरी

1105

Female Constable Got Permission For Gender Change : महिला कांस्टेबल कराएगी जेंडर चेंज, सरकार से मिली मंजूरी

Ratlam : रतलाम में पदस्थ एक महिला कांस्टेबल ने गृह विभाग से जेंडर चेंज कराने की अनुमति मांगी हैं। विभाग ने कांस्टेबल को इसकी मंजूरी भी दे दी हैं।

मध्यप्रदेश में किसी महिला कांस्टेबल के लिंग परिवर्तन का यह दूसरा मामला है।इससे पहले 2021 में निवाड़ी की महिला कांस्टेबल अनीता यादव ने भी लिंग परिवर्तन करवाया था।रतलाम में पदस्थ महिला कांस्टेबल दीपिका कोठारी ने इस साल जून के महीने में इस संबंध में विभाग को आवेदन दिया था।

WhatsApp Image 2023 08 15 at 2.28.09 PM

 

दीपिका ने विभाग को बताया कि वह बचपन से ही जेंडर आईडेंटिटी डिसऑर्डर से पीड़ित हैं।दीपिका के मुताबिक उन्होंने नई दिल्ली में मनोचिकित्सक से सलाह ली थी।उन्होंने जेंडर चेंज की सलाह दी है।

रतलाम के जिला मेडिकल बोर्ड ने भी दीपिका के मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद अपनी रिपोर्ट अप्रैल में दे दी थी।विधि विभाग से राय लेने के बाद गृह विभाग ने सोमवार को कांस्टेबल का जेंडर चेंज करने की अनुमति दे दी। हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया कि जेंडर चेंज के बाद कर्मचारियों को सामान्य अवकाश,प्रसूति अवकाश और अन्य सुविधाएं जो महिला कर्मचारी को मिलती है, वह बंद कर दी जाएगी।