Eloped With Lover to Kuwait : राजस्थान की दीपिका अपने प्रेमी के साथ कुवैत भागी!

11 साल की बेटी और 7 साल के बेटे को अकेला छोड़कर चली गई! 

1349

Eloped With Lover to Kuwait : राजस्थान की दीपिका अपने प्रेमी के साथ कुवैत भागी!

 

Dungarpur (Rajasthan) : पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और पाकिस्तान गई अंजू मीणा के बाद अब दीपिका का नाम लोगों के जुबान पर है। राजस्थान के डूंगरपुर जिले की दीपिका अपने दो बच्चों को छोड़कर विदेश चली गई। दीपिका के पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

डूंगरपुर जिले के भैमई गांव की दीपिका अपने पति के साथ रहती थीं। दोनों की एक 11 साल की बेटी और 7 साल का बेटा है। पहले दीपिका का पति डूंगरपुर में नौकरी करता था। बाद में उसकी नौकरी मुंबई में लग गई। लेकिन, दोनों में किसी न किसी बात को लेकर हमेशा झगड़ा हुआ करता था। यही कारण था कि मुकेश घर से बाहर नौकरी कर रहा था।

दीपिका डूंगरपुर में रहती थी और पति मुंबई में। इस दौरान दीपिका की पहचान पड़ोस में रहने वाले एक युवक से हुई। वो दूसरे मजहब का था और उसका नाम इरफान था। बाद में वो डूंगरपुर से गुजरात शिफ्ट हो गया। दीपिका इलाज के लिए अक्सर गुजरात और उदयपुर जाती रहती थीं। 10 जुलाई को दीपिका गुजरात गई, लेकिन 13 जुलाई तक वापस नहीं लौटी। वो अपने बच्चों को घर में अकेला छोड़ गई थी। घर में मुकेश के रिश्तेदार उसकी देखरेख कर रहे थे। इस दौरान उसके पति को दीपिका ने फोन किया।

दीपिका ने अपने पति को व्हाट्सएप कॉल कर कहा कि तुम मुझसे दुखी रहते थे। इसलिए मैं तुमसे दूर आ गई हूं। ये सुनकर मुकेश परेशान हुआ और वापस डूंगरपुर लौट आया। उसने घर में तलाश की तो उसे कैश और जेवरात गायब मिले। बाद में उसने चितरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

बुर्का पहने दिखी दीपिका

मुकेश का दिमाग उस वक्त सन्न रह गया, जब दीपिका की कुछ तस्वीरें सामने आईं। वो एक युवक के साथ बुर्का पहने नजर आई थी। जबकि, दूसरी तस्वीर में वो साड़ी में दिख रही है। दीपिका के कुवैत जाने की बात भी सामने आ रही है। ये भी जानकारी मिली है कि मुकेश को भी अपने पत्नी के प्रेमी के बारे में जानकारी मिली थी, लेकिन उस वक्त उसने इस बारे में ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर है कि वो इरफ़ान के साथ कुवैत भाग गई है।