विद्युत कर्मचारी साख सहकारी संस्था के संजय व्होरा बने अध्यक्ष

उपाध्यक्ष पद पर प्रगति पैनल के 2 दावेदारों ने मारी बाजी

730

विद्युत कर्मचारी साख सहकारी संस्था के संजय व्होरा बने अध्यक्ष

Ratlam : रविवार को शहर के पावर हाउस रोड स्थित बिजली कंपनी परिसर में विद्युत कर्मचारी साख सहकारी संस्था मर्यादित के चुनाव हुए। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए संजय व्होरा दूसरी बार अध्यक्ष बने। उपाध्यक्ष पद पर 2 पदों के लिए प्रगति पैनल के महेंद्र व्यास, अंतिमबाला बिंदल ने बाजी मारी। इसाफ पेनल से उपाध्यक्ष पद के लिए अरविन्द गेहलोत ने भी नामांकन दाखिल किया था। जिसमें महेंद्र व्यास को सबसे अधिक 7, अंतिमबाला बिंदल को 6 व इसाफ पेनल के अरविन्द गेहलोत को 4 मत ही मिले।

बैंक प्रतिनिधि के लिए 4 दावेदार

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक प्रतिनिधि के लिए 4 लोगों ने जिसमें जीपीएस कसेडिया, प्रदीप लोढ़ा, सुनील सैवन्या तथा मोहम्मद जमील ने दावेदारी प्रस्तुत की थी। जिनमें से 2 के नामांकन निरस्त हो गए। सुनील सैवन्या और मोहम्मद जमील के बीच चुनाव हुआ। जिसमें सुनील सैवन्या को 6 व मोहम्मद जमील को 5 मत मिले। पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर लोगों में सुबह से ही उत्साह देखा गया।