कई पूर्व IAS – IPS अफसरों सहित 18 अधिकारियों एवं अन्य नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

383

कई पूर्व IAS – IPS अफसरों सहित 18 अधिकारियों एवं अन्य नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

 

गोपेंद्र नाथ भट्ट की खास रिपोर्ट

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान में गुरुवार को 18 पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य नेताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में केन्द्रीय क़ानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की मौजूदगी में बिना किसी शर्त के भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एंव रैगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल नवल, बैरवा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालाराम बैरवा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कैलाश वर्मा, सेवानिवृत आईएएस हनुमान सिंह भाटी, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कमल राठौर, पूर्व आईपीएस डॉ. महेश भारद्वाज, कुंवर राव गगन सिंह, सेवानिवृत आयुक्त ओमप्रकाश मीणा, सेवानिवृत डीईओ राजाराम मीणा, सेवानिवृत शिक्षा निदेशक बहादुरसिंह गुर्जर, ओमप्रकाश बागडा, रिटायर्ड आयकर आयुक्त नरेन्द्र गौड, भूदेव देवडा, दयानंद सक्क्रवाल, सेवानिवृत पुलिस अधिकारी खेमराज खोलिया, धनेश्वर आहारी और प्रशासनिक सेवा के माताराम रिणवा शामिल हैं।

इन सभी को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एंव प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने माला और भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस मौके पर केंद्रीय कानून राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि देश सेवा करने के लिए हमें किसी माध्यम से फर्क नहीं पडता। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का भाजपा परिवार में स्वागत और अभिनंदन है। आज देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में मजबूत नेतृत्व वाली सरकार मिली है। बुधवार का दिन भारतवासियों के लिए गौरव का दिन था। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बना।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी समाजों में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर उत्साह और उत्सुकता है। कांग्रेस सरकार के जंगलराज से आज प्रदेश का हर तबका तंग है। इसलिए सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भी दलित समाज से बडी संख्या में पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। विभिन्न समाजों से आए लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में विश्वास रखते हुए बिना किसी शर्त के भाजपा को चुना है। प्रदेश की जनता अब मन बना चुकी है कि आगामी चुनावों में युवा, किसान और दलित विरोधी कांग्रेस सरकार को प्रदेश की जनता उखाड फेंकेगी।

WhatsApp Image 2023 08 24 at 4.37.54 PM

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को भाजपा परिवार स्वागत करता है। राजस्थान में एक सिलसिला चल पडा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में लोगों की भाजपा के प्रति अटूट आस्था है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार ने बिजली कटौती, महंगे बिजली बिल, पेपर लीक, पेट्रोल-डीजल पर वैट, महिला अपराध, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी के साथ प्रदेश के हर वर्ग को चोट पहुंचाई है। सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को पता है कि सुशासन देने वाली कोई पार्टी देश और प्रदेश में है तो वह भाजपा है।