खौफजदा नजर आए दूल्हा-दुल्हन
हाथापाई से शुरू हुई बात देखते ही देखते हिंसा में तब्दील हो गई. दोनों पक्षों ने जो मिला उसी से एक दूसरे को मारना शुरू कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग डंडे से तो कुछ कुर्सी उठाकर टोपी उछालने वाले शख्स को पीट रहे हैं. इस झगड़े और हाथापाई के कारण टेंट भी उखड़ने लगा. दो लोगों के आपसी विवाद से शुरू हुए इस झगड़े ने समारोह में मौजूद सभी लोगों में खौफ पैदा कर दिया. यहां तक कि दूल्हा-दुल्हन भी इसके कारण डर में नजर आए.