
पढ़ना जारी रखें
पन्ना के गुन्नौर सीट उन 39 सीटों में जहां से भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा की है। यहां से घोषित भाजपा उम्मीदवार राजेश वर्मा का विरोध भाजपा नेत्री अमिता बागरी ने भी किया था। उन्होंने पार्टी पर वंशवाद का आरोप लगाया। कहा कि पहले पिता, अब बेटे को टिकट दिया जा रहा है। पार्टी को सिर्फ एक परिवार के प्रत्याशी पर ही भरोसा है। 2018 में मुझे आश्वासन दिया गया था कि अगली बार मौका मिलेगा, इसके बावजूद मुझे टिकट नहीं मिला।